Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Meta quest उपयोगकर्ता अब हार्ट रेट को कर सकते हैं ट्रैक

January 12, 2023

Meta quest उपयोगकर्ता अब हार्ट रेट को कर सकते हैं ट्रैक

सैन फ्रांसिस्को: मेटा ने मेटा क्वेस्ट पर एक नया हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर और एंड्रॉइड इंटीग्रेशन द्वारा हेल्थ कनेक्ट पेश किया है, ताकि उपयोगकर्ता अपने सभी फिटनेस आंकड़ों पर नजर रख सकें।कंपनी ने बुधवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘मेटा क्वेस्ट के लिए सबसे अनुरोधित फिटनेस फीचर्स में से एक हार्ट रेट ट्रैकिंग है, ताकि आप आसानी से परिणाम रियल टाइम देख सकें।’’नए हार्ट रेट फीचर के साथ, उपयोगकर्ता वर्चुअल रियलिटी (वीआर) वर्कआउट के दौरान भी ब्लूटूथ-सक्षम हार्ट रेट मॉनीटर द्वारा मापे जाने पर अपनी हृदय गति देख सकेंगे।

जब उपयोगकर्ता अपने हेडसेट के साथ हार्ट रेट मॉनिटर जोड़ते हैं, तो उनके पास इस बारे में बेहतर जानकारी होगी कि उनका वीआर वर्कआउट उनकी हार्ट रेट को कैसे बढ़ा रहा है।कंपनी ने कहा, ‘‘हार्ट रेट मॉनिटर जो मेटा क्वेस्ट के साथ काम कर सकते हैं वे गार्मिन एचआरएम-डुअल और पोलर एच10 हैं। अन्य हार्ट रेट मॉनिटर जो पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ का उपयोग करते हैं, वे भी आपके मेटा क्वेस्ट के साथ जोड़े जा सकते हैं।’’इसके अलावा, उपयोगकर्ता अब अपने आंकड़ों को मेटा क्वेस्ट मोबाइल एप्लिकेशन में सिंक कर सकते हैं और एंड्रॉइड डिवाइस वाले लोग सीधे एंड्रॉइड द्वारा हेल्थ कनेक्ट से जानकारी को लिंक और साझा कर सकते हैं।

नए अपडेट के साथ, उपयोगकर्ता अपने सभी वर्चुअल रियलिटी (वीआर) वर्कआउट पर नजर रख सकते हैं और अपने सभीआंकड़ों को एक ही स्थान पर संकलित कर सकते हैं।मेटा ने पिछले साल जून में एप्पल हेल्थ के साथ इसी तरह के एकीकरण की घोषणा की थी।कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, सीमित समय के लिए, मेटा क्वेस्ट 2 खरीदने पर उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के ईलीट स्ट्रैप मिलेगा, जो उन्हें हेडसेट को संतुलित करने और सपोर्ट करने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें