Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tiger Shroff ने ‘नाटू नाटू’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, Video हो रही Viral

January 12, 2023

Tiger Shroff ने ‘नाटू नाटू’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, Video हो रही Viral

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ‘नाटू नाटू’ गाने पर धमाकेदार डांस किया है और इसका वीडियो शेयर कर आरआरआर टीम को बधाई दी है। 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में ‘नाटू नाटू’ गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड फिल्म ‘आरआरआर’ को मिला है। सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली और अभिनेता जूनियर एनटीआर तथा राम चरण को फैंस और सेलेब्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

टाइगर श्रॉफ ने अपने अंदाज में फिल्म आरआरआर की टीम को बधाई दी है। टाइगर श्रॉफ ने नाटू नाटू गाने पर डांस किया है।इस वीडियो के साथ टाइगर श्राफ ने कैप्शन में दिखा, कल के बाद यह हमारा विक्ट्री डांस होना चाहिए। भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी जीत! आरआरआर की पूरी टीम एसएस राजामौली, एमएम कीरावानी, जूनियर एनटीआर और रामचरण को बधाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें