Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज Rajouri का दौरा करेंगे Amit Shah, सुरक्षा के किये गए कड़े इंतजाम

January 13, 2023

जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज राजौरी जिले के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। शाह का दो आतंकवादी हमलों के पीड़ित परिवारों से मिलने का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के डांगरी क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। वहां सड़कों की मरम्मत की गयी है और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री का जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने का भी कार्यक्रम है। विभिन्न सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे। डांगरी गांव में दो आतंकवादी हमलों में अल्पसंख्यक समुदाय के दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी तथा 14 अन्य घायल हो गए।

शाह का सुबह राजौरी पहुंचने और वहां से सीधा डांगरी गांव जाने का कार्यक्रम है। वह आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। अधिकारियां ने बताया कि शाह के दौरे के मद्देनजर राजौरी जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजार किए गए हैं और पूरे डांगरी गांव को प्रतिबंधित क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक लोगों की सामान्य आवाजाही पर पाबंदियां रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के र्किमयों को तैनात किया गया है जबकि भारतीय सेना के जवान ऊपरी इलाकों में तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि डांगरी गांव पर बारीक नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस और सीएपीएफ अधिकारियों ने भी बृहस्पतिवार शाम क्षेत्र का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें