Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने जीत से की शुरुआत, स्पेन को 2-0 से दी मात

January 13, 2023

हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने जीत से की शुरुआत, स्पेन को 2-0 से दी मात

भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से पराजित कर दिया है। अब भारतीय टीम 15 जनवरी अगलेे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करेगी।

राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारत ने 2-0 से जीत हासिल की। अमित रोहिदास ने पहले और हार्दिक सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया। टीम इंडिया को पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था, हालांकि हरमनप्रीत सिंह इस पर गोल नहीं कर पाए। चंद सेकेंड बाद विपक्षी खिलाड़ी के खतरनाक प्ले के चलते भारत को फिर से पेनल्टी कॉनर मिला। अबकी बार भारतीय टीम ने मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की और अमित रोहिदास ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। फिर खेल के 13वें मिनट में भी भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसपर कोई गोल नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें