Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Airtel ने बिहार के तीन और शहरों में शुरू की अपनी 5G plus सेवाएं

January 13, 2023

Airtel ने बिहार के तीन और शहरों में शुरू की अपनी 5G plus सेवाएं

भागलपुर: दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को बिहार के तीन अन्य शहरों मुजफ्फरपुर, बोधगया एवं भागलपुर में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। एयरटेल के बिहार-झारखंड एवं ओडिशा क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुपम अरोरा ने कहा कि इन तीनों शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण एयरटेल र्सिवस पोर्टफोलियो को ‘एयरटेल 5जी प्लस’ सेवा का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त यह एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग , गेमिंग , मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और अन्य गतिविधियों के लिए अविश्वसनीय रूप से तेज पहुंच देगा। उन्होंने कहा कि 5जी फोन वाले ग्राहक एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तब तक कर सकते हैं जब तक कि यह सेवा अधिक व्यापक न हो जाए। बिहार की राजधानी पटना में एयरटेल की 5जी सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं। आने वाले समय में कंपनी की पूरे राज्य में अपनी 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार करने की योजना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें