Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बर्फबारी के चलते Srinagar हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें हुई रद्द

January 13, 2023

बर्फबारी के चलते Srinagar हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें हुई रद्द

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में शुक्रवार को बर्फबारी के कारण उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे कश्मीर से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि सुबह उड़ानें संचालित हुईं, लेकिन कम दृश्यता और बर्फबारी के कारण इन्हें निलंबित करना पड़ा। श्रीनगर हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, कि ‘लगातार हो रही बर्फबारी और कम दृश्यता के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर आज सभी उड़ानों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को संबंधित एयरलाइन द्वारा अगली उपलब्ध उड़ान में समायोजित किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। ताजा हिमपात सुबह शुरू हुआ। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां मध्यम से भारी बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण, घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र बारहमासी सड़क – श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग – को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेहर इलाके में भूस्खलन और सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को साफ करने का काम जारी है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें