Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Capt.Amarinder Singh ने MP Santokh Chaudhary के निधन पर जताया शोक, शेयर किया ट्वीट

January 14, 2023

Capt.Amarinder Singh ने MP Santokh Chaudhary के निधन पर जताया शोक, शेयर किया ट्वीट

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह कर लिखा – “आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें”।

बता दें, कांग्रेस नेता और जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी का पंजाब के फिल्लौर शहर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के दौरान चौधरी का अचानक हार्ट अटैक आने पर उन्हें तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से निकले और अस्पताल पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें