Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sri Harmandir Sahib में मत्था टेकने पहुंचे Robert Vadra और Tajinder Singh Bittu

January 14, 2023

Sri Harmandir Sahib में मत्था टेकने पहुंचे Robert Vadra और Tajinder Singh Bittu

अमृतसरः माघी के पावन पर्व पर रॉबर्ट वाड्रा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह पूरे परिवार और देश के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे बहुत खुशी है कि आज मुझे श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने का अवसर मिला हैं।रॉबर्ट वाड्रा ने सांसद संतोख चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। साथ ही उन्हाेंने कहा कि वह संतोख चौधरी के अंतिम संस्कार शामिल में होगा। उन्होंने कहा कि संतोख चौधरी के परिवार के साथ पूरा परिवार और पार्टी खड़ी हैं।

कल राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने के बाद वह शाम को अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 2024 में प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी तो खुशी होगी। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री का चेहरा बनने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी करेगी। भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने वाली भाजपा को चाहिए कि वह देश को हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों में उलझाने के बजाय प्रेम और विकास की बात करें। मुझे बहुत आश्चर्य होगा अगर कोई भाजपा नेता भारत को अखंड करने के लिए यात्रा करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें