Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

काला सागर अनाज सौदे से खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई कमी : United Nations

January 14, 2023

काला सागर अनाज सौदे से खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई कमी : United Nations

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि काला सागर के बंदरगाहों से अनाज और उर्वरक के निर्यात से दुनिया भर में खाद्य पदार्थो की कीमतों में कमी का संकेत मिल रहा है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक राजनीतिक और शांति निर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव रोजमेरी डिकालरे ने यूक्रेन पर सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू हुए लगभग एक साल होने जा रहा है। लड़ाई का कोई अंत नहीं है। उन्होंने कहा, कि चुनौतीपूर्ण संदर्भ के बावजूद ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव लगातार बदलाव ला रहा है, जिसमें वैश्विक खाद्य कीमतों को नीचे लाने में मदद करना भी शामिल है, उन्होंने कहा, खाद्य और कृषि संगठन ने अपने खाद्य मूल्य सूचकांक में लगातार गिरावट की रिपोर्ट दी हैं।

गौरतलब है कि 22 जुलाई, 2022 को रूस और यूक्रेन ने रूस-यूक्रेन सशस्त्र संघर्ष के बीच वैश्विक बाजारों में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेन और रूस से अनाज और उर्वरक निर्यात पर तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ इस्तांबुल में एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। 19 नवंबर को समाप्त होने वाली काला सागर अनाज पहल को और 120 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था।

डिकालरे ने कहा कि 17 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक खाद्य पदार्थों को अब सौदे के तहत ले जाया गया है। डिकालरे ने कहा, कि संयुक्त राष्ट्र ने अमोनिया समेत रूसी खाद्य और उर्वरक निर्यात में शेष बाधाओं को दूर करने के लिए सभी हितधारकों के साथ अपनी भागीदारी जारी रखी है। ये निर्यात कीमतों को कम रखने और खाद्य असुरक्षा को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, और हम सभी संबंधितों से इस दिशा में काम करने का आग्रह करते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें