Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Auto Expo 2023 : Toyota Pavilion में हुई शॉर्ट सर्किट, निकली आग की लपटें

January 14, 2023

Auto Expo 2023 : Toyota Pavilion में हुई शॉर्ट सर्किट, निकली आग की लपटें

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो 2023 में एक से एक शानदार और लग्जरी गाड़ियां जनता के सामने प्रदर्शित की जा रही है। इसी बीच एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक ऑटो एक्सपो के टोयोटा के पवेलियन में सीलिंग के ऊपर शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते आग की तेज लपटें दिखाई देने लगी। आनन-फानन आग बुझाई गई। इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ।

ऑटो एक्सपो में हॉल नंबर 9 में टोयोटा के पवेलियन में शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार दोपहर आग लग गई। वहां मौजूद सुरक्षा व दमकल कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया आग बुझाने में यदि जरा सी लापरवाही हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के तार में ऊपर की तरफ शॉर्ट सर्किट से मामूली आग लग गई थी जिससे तुरंत काबू पा लिया गया।

ये भी पढ़ें: तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को…, ट्रंप ने ईरान को लेकर कही बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें