Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Rishi Sunak ने Ukraine को टैंक व तोपखाना प्रणाली प्रदान करने का किया वादा

January 15, 2023

PM Rishi Sunak ने Ukraine को टैंक व तोपखाना प्रणाली प्रदान करने का किया वादा

कीव: रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी और अन्य शहरों को निशाना बनाकर नए सिरे से किए गए मिसाइल हमलों के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन को टैंक और तोपखाना (आर्टलिरी) प्रणाली प्रदान करने का शनिवार को वादा किया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय ‘ डाउनिंग स्ट्रीट’ ने एक बयान में कहा कि सुनक ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात करने के बाद यह प्रतिबद्धता जाहिर की। इसमें यह नहीं बताया गया है कि कब और कितने टैंकों की आपूíत की जायेगी।

ब्रिटिश मीडिया ने बताया है कि चार ‘ब्रिटिश आर्मी चैलेंजर 2’ टैंक तुरंत पूर्वी यूरोप भेजे जाएंगे जबकि आठ इसके बाद भेजे जाएंगे। कीव में शनिवार सुबह सिलसिलेवार विस्फोटों के कई घंटे बाद यह घोषणा की गई। इस बीच जेलेंस्की ने शनिवार को एक ट्वीट में सुनक को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘इन फैसलों से हमें युद्ध के मैदान में मजबूती मिलेगी।’’ यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि एक मिसाइल हमले में एक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा कि नीपर नदी के बाएं किनारे पर एक रिहायशी इलाके नीपरोवस्की जिले में धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि कीव में कई परिसरों को निशाना बनाया गया था या सिर्फ एक को निशाना बनाया गया था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो ताइमोशेन्को ने कहा कि कीव के बाहरी क्षेत्र में, कोप्पिलिव गांव में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया और आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा के अनुसार, क्षेत्र में कुल 18 मकानों को नुकसान पहुंचा है। कुलेबा ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘छतें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।’’ खाíकव क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि इससे पहले शनिवार को, दो रूसी मिसाइल ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खाíकव को निशाना बनाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें