Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी Police ने गिरफ्तार किया जबरन वसूली और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाला Gang

January 15, 2023

रेवाड़ी Police ने गिरफ्तार किया जबरन वसूली और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाला Gang

रेवाड़ी पुलिस ने महिला और उसके तीन साथियो को गिरफ्तार किया है को एक शातिर गैंग के सदस्य है। यह गैंग शातिराना अंदाज में लोगों से जबरन वसूली और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं, ऐसी ही एक वारदात इन लोगों ने रेवाडी में एक छात्र को बंधक बनाकर की ओर जबरन उसके फोनपे से अलग अलग खातों में एक लाख उन्यासी हज़ार रुपये ट्रांसफर कर लिए। रेवाडी पुलिस ने अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें आज ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इनके अन्य कारनामों के भी खुलासे जो सकें रेवाडी उपपुलिस अधीक्षक अमित भाटिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के रहने वाले छात्र रामबीर ने अपनी शिकायत में बताया कि एक महिला ने वाट्सएप कॉल करके इसे रेवाडी के बाईपास स्थित टोयटा शोरूम के पास कुछ जरूरी बात करने के लिए बुलाया, जब वह वहां पहुंचा तो यह महिला उसे साथ लगते ढालिया वास गांव के एक कमरे पर ले गई जिसके बाद इसने फोन करके अपने तीन पुरुष साथियों को भी बहन बुला लिया और इन्होंने जबरन इसके सभी कपड़े उतरवाकर बदसलूकी की गई और इससे सभी बैंक ए.टी.एम. कार्ड छीन लिए व इसका मोबाईल लेकर इसके फ़ोनपे द्वारा विभिन्न खातों में एक लाख उन्यासी हज़ार रुपये ट्रांसफर कर लिए ओर फिर सभी फरार हो गए। शिकायत के बाद थाना मॉडल टाउन प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित की गई और फिर दो बदमाशों को जिला प्रतापगढ़ से,एक को दिल्ली से ओर आरोपी महिला को रेवाडी से ही गिरफ्तार किया गया जो सभी जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता रामबीर का ही एक जानकर है जो रामबीर से द्वेषभाव रखता था और उसी ने इस गैंग को रामबीर का मोबाइल नम्बर उपलब्ध करवाया था, अब उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें