Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुद के दम पर बनाई Akshay Kumar ने अपनी पहचान, जानें एक्टर के करियर से लेकर क्यूट सी फैमिली के बारे में

January 15, 2023

खुद के दम पर बनाई Akshay Kumar ने अपनी पहचान, जानें एक्टर के करियर से लेकर क्यूट सी फैमिली के बारे में

बॉलीवुड जगत के फेमस एक्टर अक्षय कुमार अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने बहुत सी हिट फिल्मों और दरयादिली की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। आप सभी उनके प्रोफेशनल करियर के बारे में तो जरूर जानते होंगे लेकिन ये नहीं जानते होंगे के अक्षय कुमार किस तरह इस मुकाम तक पहुंचे और साथ ही उनकी फॅमिली में कौन-कौन हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे जिनसे आप अभी तक अनजान होंगे:

बता दें के अक्षय कुमार एक मिडिल फैमिली से बिलोंग करते हैं और वे दिल्ली के रहने वाले हैं। एक्टर अपने दम तक इस मुकाम तक पहुंचे हैं। अक्षय के पिता Indian Army में थे। एक्टर के पिता का नाम हरिओम भाटिया था। एक्टर की माँ एक हाउसवाइफ थी। अक्षय के पैरेंट्स चाहते थे कि वह भी एक अच्छी नौकरी करके लाइफ में सेट हो जाएं। लेकिन अक्षय 12वीं क्लास में फेल हुए तो दूसरी बार उन्होंने 12वीं फर्स्ट डिविजन में पास किया एक्टर ने पढ़ाई से ब्रेक ले लिया।

जानकारी के लिए बता दें के आज अक्षय कुमार ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। इसके अलावा अक्षय की एक बहन हैं जो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। एक्टर अपनी बहन को अपनी कामयाबी का श्रेय देते हैं। अक्षय जहां फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार हैं वहीं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ग्लैमर वर्ल्ड से काफी दूर हैं। ट्विंकल शादी से पहले फिल्मों में काम करती थीं लेकिन अब वह एक बेहतरीन लेखिका हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार के 2 बचे हैं जिसमें बेटा आरव कुमार और बेटी नितारा कुमार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें