Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kuldeep Pathania ने Congress के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री Mansa Ram के निधन पर व्यक्त किया शोक

January 15, 2023

Kuldeep Pathania ने Congress के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री Mansa Ram के निधन पर व्यक्त किया शोक

शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व मंत्री एवं मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पठानिया ने कहा कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते शनिवार सायं को उन्होंने अंतिम सांस ली। पठानिया ने कहा कि मनसा राम एक प्रखर वक्ता थे तथा सीधे तौर पर गरीबों, असहायों तथा समाज में पिछड़े तपकों से जुड़े नेता थे।

उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। श्री पठानिया ने कहा कि मनसा राम जिला मंडी स्थित करसोग विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के एक सम्माननीय नेता थे। कुलदीप सिंह पठानिया ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के सचिव ने भी पूर्व मंत्री एवं मुख्य संसदीय सचिव, मनसा राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें