Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Beauty Tips: मेकअप करने से पहले जरूर ध्यान में रखें ये कुछ टिप्स

January 15, 2023

Beauty Tips: मेकअप करने से पहले जरूर ध्यान में रखें ये कुछ टिप्स

परफेक्ट मेकअप लुक हर लड़की चाहती है लेकिन कोई न कोई गलती होने की वजह से हमारी सारी लुक खराब हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको मेकअप करने सजे पहले की कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं जिसे अपनाने से आपका पूरा मेकअप खूबसूरत होगा और आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

* पाउडर का सही इस्तेमाल : पाउडर लगाने से मेकअप निखर कर आता है लेकिन पाउडर लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये पूरे चेहरे पर बराबर लगा हो। वरना ये स्मूद लुक देने के बजाय भद्दा नजर आएगा।

* फाउंडेशन मेकअप से बेस बनाएं : आपके चेहरे के टोन के आधार पर उसपर स्पंज या फाउंडेशन ब्रश की सहायता से फाउंडेशन लगाएं। आप चेहरे के चौड़े भागों पर गहरे शेड का फाउंडेशन लगा सकती हैं। अब अपने चेहरे पर फाउंडेशन के ऊपर ब्रश की सहायता से शिमर पाउडर लगाएं। गालों को रंगों का अच्छे से प्रयोग करके ब्लश करें। माथे के पास तथा ठुड्डी पर भी ब्लश का प्रयोग करें।

* लिप्स के लिए : गुलाबी होठों, होंठों पर लिपस्टिक लगाने के पहले कोई क्रीम लगा लें जिससे होंठों की नमी बरकरार रहे। मेकअप टिप्स, अगर आपको लिपस्टिक पसंद नहीं है तो आप लिप बाम का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके होंठ सुन्दर भी दिखेंगे और नमी भी बनी रहेगी।

* कंसीलर का इस्तेमाल : कंसीलर का इस्तेमाल ध्यान से करना चाहिए। उंगलियों से टैप करके इसे आंखों के नीचे और नाक के आस-पास लगाना चाहिए। उसके बाद कंसीलर ब्रश की मदद से इसे फाइनल टच देना चाहिए।

* मस्कारा प्रयोग करें : अपनी आँखों को मस्कारे से उभार दें। अगर आप हमेशा से नीले और जामुनी जैसे अलग रंगों का प्रयोग करना चाह रहीं थीं तो ठण्ड का मौसम इस प्रयोग के लिए बिलकुल सही है। तरह तरह के रंगों का प्रयोग करके अपनी आँखों को और खूबसूरत रूप दें।

* आंखों का मेकअप : आंखों की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए आई मेकअप को ट्रेंड के अनुसार करना ही बेहतर होता है। वैसे तो आंखों पर करीने से लगा काजल और आईलाइनर ही काफी हद तक सुंदर बना देता है लेकिन खास मौके पर इनके मेकअप पर ध्यान देना जरूरी होता है।

* लिप लाइनर को ऐसे लगाएं : लिप लाइनर का रंग लिपस्टिक के रंग से मेल खाता हुआ होना चाहिए। इसका इस्तेमाल सिर्फ बाहरी हिस्से को उभारने के लिए करें, होंठों को भरने के लिए नहीं।

* नाखूनों की सजावट : सर्दियों के दिनों में गहरे रंग की नेलपॉलिश सबसे अच्छी होती है। अलग अलग तरह के गहरे रंग जैसे बरगंडी, जामुनी या नेवी ब्लू इस्तेमाल करें। ये रंग सुन्दर और आकर्षक नाखूनों पर शानदार लगते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें