Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

South Korea में बर्फ से ढकी सड़क पर करीब 50 वाहन टकराए, 1 व्यक्ति की मौत, कई अन्य घायल

January 16, 2023

South Korea में बर्फ से ढकी सड़क पर करीब 50 वाहन टकराए, 1 व्यक्ति की मौत, कई अन्य घायल

सियोलः दक्षिण कोरिया की राजधानी के पास बर्फ से ढके राजमार्ग पर रविवार रात करीब 50 वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पोचिओन शहर में दमकल विभाग के एक अधिकारी ह्वांग ताए-जियोन ने बताया कि गुरी-पोचिओन राजमार्ग पर कम से कम 47 वाहन सड़क पर फिसलन के कारण एक-दूसरे से टकरा गए।

तस्वीरों में पुलिस अधिकारियों और बचावकर्मियों को ‘स्ट्रेचर’ लिए, मलबे के बीच, सड़क पर भागते हुए देखा जा सकता है। एक यात्री बस सहित कई वाहन आगे और पीछे से क्षतिग्रस्त हो गए। उत्तरी ग्योंगगी प्रांत के दमकल विभाग के अधिकारी किम डोग-वान ने बताया कि एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कम से कम तीन वाहन सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं करीब 29 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

ह्वांग ने बताया कि जिन घायलों को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं थी, उन्हें बचावर्किमयों ने बसों में उनके घर पहुंचाया। हादसा सियोल के उत्तर में करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पोचिओन जाने वाले एक राजमार्ग के पास हुआ।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें