Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Guru Randhawa ने शेयर किया Shahnaaz के साथ वीडियो, Romantic अंदाज में दिखे दोनों, फैंस बोले- ‘शादी कर लो’

January 17, 2023

Guru Randhawa ने शेयर किया Shahnaaz के साथ वीडियो, Romantic अंदाज में दिखे दोनों, फैंस बोले- ‘शादी कर लो’

आप सभी जानते ही होंगे के शहनाज गिल और सिंगर गुरु रंधावा की जोड़ी को बेहद पसंद किया फिर चाहे बात ऑनस्क्रीन की हो या ऑफ़ स्क्रीन की। हाल ही में दोनों का एक गाना ‘मून राइस’ भी आया जिसमें दोनों को एक साथ बेहद पसंद भी किया गया। इसी बीच अब गुरु रंधावा ने शहनाज़ संग एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे दोनों कोज़ी होते दिख रहे हैं। बता दें के फैंस दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं और यहां तक कहने लगे हैं के दोनों शादी कर लो।

गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज गिल और गुरु रंधावा एक रूम के विंडों पर बैठे हुए हैं। इस दौरान ये दोनों सन सेट का मजा भी उठा रहे हैं, वीडियो के कैप्शन और बैकग्राउंड में गुरु के लेटेस्ट सॉन्ग मून राइस को आसानी पढ़ा और सुना जा सकता है। खास बात ये है कि शहनाज और गुरु की कैमिस्ट्री इस कोजी वीडियो में काफी क्यूट दिख रही है। ऐसे में गुरु और शहनाज के इस वीडियो को देखकर फैंस ने कई तरह के सवाल पूछना शुरू कर दिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

बता दें के शहनाज गिल और गुरु रंधावा के इस कोजी वीडियो को लेकर फैंस ने इन दोनों की डेटिंग की गॉसिप शुरू कर दी है। एक यूजर ने गुरु के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि- आप दोनों की कैमिस्ट्री काफी गजब और प्यारी है। दूसरे ने लिखा है- गुरु से शादी कर लो आप। तो वहीं एक अन्य यूजर का मानना है कि- दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है। सभी फैंस आने वाले समय में भी शहनाज गिल और गुरु रंधावा को एक साथ देखना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें