Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीरा फैक्ट्री को लेकर CM Mann का बड़ा बयान, कहा- मैंने फैक्ट्री बंद करने के दिए आदेश

January 17, 2023

जीरा फैक्ट्री को लेकर CM Mann का बड़ा बयान, कहा- मैंने फैक्ट्री बंद करने के दिए आदेश

चंडीगढ़ : जीरा फैक्ट्री मामले में सीएम मान ने ट्वीट कर कहा कि मैंने फैक्ट्री बंद करने के आदेश दिए हैं। विधि विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भविष्य में भी अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब के लिए साफ पानी, हवा और जमीन मेरी प्राथमिकता हैं।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब की हवा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इसलिए कानूनी जानकारों से राय मशविरा कर जनहित में बड़ा फैसला लिया गया है। मैंने जीरा शराब फैक्ट्री को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं और भविष्य में अगर कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें