Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 में China के ग्रामीण क्षेत्रों में नल के पानी की उपलब्धता दर बढ़कर होगी 88%

January 17, 2023

2023 में China के ग्रामीण क्षेत्रों में नल के पानी की उपलब्धता दर बढ़कर होगी 88%

इस साल चीन भर के ग्रामीण क्षेत्रों में नल के पानी की उपलब्धता दर बढ़कर 88% हो जाएगी, और बड़े पैमाने वाली जल आपूर्ति परियोजनाएं 57% ग्रामीण आबादी को कवर करेगी। चीनी जल संरक्षण मंत्री ली कुओयिंग ने 16 जनवरी को आयोजित 2023 के चीनी राष्ट्रीय जल संरक्षण कार्य सम्मेलन में यह बात कही। ली कुओयिंग ने कहा कि 2023 में, ग्रामीण जल संरक्षण निर्माण को बढ़ाया जाएगा और ग्रामीण पुनरोद्धार के लिए जल संरक्षण नींव को मजबूत किया जाएगा। कृषि और ग्रामीण विकास के लिए अति आवश्यक जल संबंधी समस्याओं के समाधान को तेज किया जाएगा।

ग्रामीण जल आपूर्ति गारंटी को मजबूत करने में ग्रामीण जल आपूर्ति इंजीनियरिंग नेटवर्क का सुधार किया जाएगा, शहरी और ग्रामीण जल आपूर्ति के एकीकरण को सक्रिय रूप से बढ़ाया जाएगा। साथ ही, पानी की गुणवत्ता को उन्नत किया जाएगा, उच्च गुणवत्ता वाले जल स्रोतों के प्रतिस्थापन को बढ़ाते हुए जल गुणवत्ता परीक्षण और निगरानी को मजबूत किया जाएगा, जल गुणवत्ता गारंटी प्रणाली को संपूर्ण किया जाएगा। ग्रामीण जल आपूर्ति समस्याओं की जांच, निगरानी और समाधान तंत्र का सुधार करते हुए ग्रामीण जल आपूर्ति सुरक्षा को पूरी तरह से बनाए रखा जाएगा।

चीनी जल संरक्षण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में चीन भर के ग्रामीण क्षेत्रों में नल के पानी की उपलब्धता दर 87% तक पहुंची। बड़े पैमाने वाली जल आपूर्ति परियोजनाओं ने 56% ग्रामीण आबादी को कवर की। 529 बड़े और मध्यम आकार के सिंचाई क्षेत्रों का निर्माण और सुधार परियोजनाएं शुरू की गईं, और 124 बड़े और मध्यम आकार के जलाशयों और 6,082 छोटे पैमाने वाले जलाशयों की सुदृढ़ीकरण परियोजनाओं को पूरा किया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें