Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aman Arora ने पटियाला में सरकारी प्रिंटिंग प्रैस का किया दौरा, कामकाज का लिया जायज़ा

January 17, 2023

Aman Arora ने पटियाला में सरकारी प्रिंटिंग प्रैस का किया दौरा, कामकाज का लिया जायज़ा

चंडीगढ़: पंजाब के प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा ने आज यहाँ सरहन्द रोड पर स्थित सरकारी प्रिंटिंग प्रैस का अचानक दौरा करके इसकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंटिंग प्रैस की जिलदसाज़ी और मशीन भाग का जायज़ा लिया और कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की और उनकी मुश्किलें जानी। ज़िक्रयोग्य है कि श्री अमन अरोड़ा, जिनके पास सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग भी हैं, ने बीते दिनों ही प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग के मंत्री के तौर पर भी पद संभाला है। अमन अरोड़ा ने कंट्रोलर पुनीत गोयल, अतिरिक्त कंट्रोलर आनंद सागर शर्मा के साथ यहाँ सरकारी प्रिंटिंग प्रैस की कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया और उन्होंने मौजूदा समय की माँग के मुताबिक प्रिंटिंग प्रणाली को आधुनिक तकनीकें अपना कर डिजिटल तरीके से अपग्रेड करने पर ज़ोर दिया।

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सभी विभागों के लिए स्टेशनरी और छपाई से सम्बन्धित काम इस विभाग के द्वारा करवाने के लिए वचनबद्ध है जिससे सरकारी प्रिंटिंग प्रैस के पास मौजूद मशीनरी और मानवीय शक्ति का सदुपयोग किया जा सके। इस दौरान अमन अरोड़ा ने प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग समेत पटियाला विकास अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक श्री गौतम जैन और अन्य अधिकारियों के साथ एक सांझा बैठक करके दोनों विभागों की कारगुज़ारी की भी समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने सरकारी प्रैस कालोनी का भी दौरा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें