Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sudarsan Pattnaik ने रेत पर बनाई दुनिया की सबसे बड़ी Hockey Stick

January 17, 2023

Sudarsan Pattnaik ने रेत पर बनाई दुनिया की सबसे बड़ी Hockey Stick

भुवनेश्वरः रेत से कलाकृतियां उकेरने वाले मशहूर ‘सैंड आर्टस्टि’ सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाई गई हॉकी स्टिक को वल्र्ड रिकाडर्स इंडिया गैर सरकारी संगठन ने रेत से बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी स्टिक बताया है। पटनायक ने कटक में महानदी के किनारे 5000 हॉकी गेंदों से 105 फुट लंबी रेत की हॉकी स्टिक बनाई थी।

ओडिशा में इन दिनों एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप चल रहा है। उन्होंने हॉकी स्टिक के सामने नीली टर्फ भी बनाई है। पटनायक ने कहा , कि ‘मैं इस र्सिटफिकेट से बहुत खुश हूं। यह स्टिक विश्व कप के उद्घाटन समारोह के समय बनाई गई थी।’’

पटनायक ने सैंड से यह स्टिक ऐसे वक्त पर बनाई, जब ओडिशा में फिलहाल एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप चल रहा है। ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले ‘सैंड आर्टिस्ट’ सुदर्शन पटनायक रेत से कलाकृतियां उकेरने के लिए देश-दुनिया में खासा मशहूर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें