Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां लक्ष्मी जी के इन प्रभावी मंत्रों के जाप दूर होंगी आपकी सभी समस्या और मिलेगा धन लाभ

January 18, 2023

मां लक्ष्मी जी के इन प्रभावी मंत्रों के जाप दूर होंगी आपकी सभी समस्या और मिलेगा धन लाभ

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी जी को अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी जी अपने भगतों पर कृपा करती है और उनकी आर्थिक परेशानियो को दूर करती है। आज के दिन मां लक्ष्मी जी पूजा करने से आर्थिक परेशानियों के साथ साथ धन समस्या से भी छुटकारा मिलता है। आज हम आपको कुछ सरल उपाय और मंत्रों के जाप के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे करने से मां लक्ष्मी जी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और आपको बहुत से समस्याओं से छुटकारा भी मिलेगा। तो आइए जानते है क्या है वह कुछ सरल उपाय और मंत्र:

मां लक्ष्मी के मंत्रों का लाभ
ज्योतिषियों के अनुसार, मां लक्ष्मी की पूजा के समय मंत्रों के उच्चारण से दोगुना लाभ प्राप्त होता है. शास्त्रों में देवी लक्ष्मी के विभिन्न मंत्रों के बारे में बताया गया है, जो इस प्रकार हैं.

1- सुख-समृद्धि पाने के लिए मां लक्ष्मी के इस बीज मंत्र का जाप करना चाहिए:—
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:

2- अगर धन की बरकत नहीं होती और आर्थिक परेशानी रहती है तो इस मंत्र का जाप करना फलदायी होता है, इसके जाप से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा बरसाती हैं-
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

3- जीवन में सुख-समृद्धि व धन लाभ पाने के लिए मां लक्ष्मी महामंत्र का जाप करना चाहिए.
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

4- मां देवी को प्रसन्न करने और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए इस मंत्र का जाप करें.
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

5- अगर व्यवसाय व कार्य में बाधा आ रही है तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

6- दांपत्य सुख व जीवन में खुशहाली पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें.
लक्ष्मी नारायण नम:

7- सभी संकटों से मुक्ति पाने और जीवन में तरक्की पाने के लिए निम्न मां लक्ष्मी देवी के मंत्र का जाप करें.
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें