Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वाद के अलावा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होती है मूंगफली, जानें कैसे

January 19, 2023

स्वाद के अलावा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होती है मूंगफली, जानें कैसे

मूंगफली खाना हर किसी को पसंद होता है, खासतौर पर सर्दियों में ही इसका सेवन किया जाता है। इसका इस्तेमाल और भी कई प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है। बता दें के स्वादिष्ट होने साथ-साथ ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मुंगफली में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की वृद्धि के लिए लाभदायक होता है। ऐसे में चलिए आज बात करते हैं मूंगफली खाने से मिलने वालों के फायदे में –

1. मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

2. मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है।

3. ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नरम बनाए रखता है। कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं।

4. बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं।

5. इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें