Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Alia Bhatt ने अपने पति Ranbir Kapoor को बताया शानदार Photographer, बोलीं- मेरी जिंदगी में…

January 19, 2023

Alia Bhatt ने अपने पति Ranbir Kapoor को बताया शानदार Photographer, बोलीं- मेरी जिंदगी में…

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर को शानदार फोटोग्राफर मानती हैं और उनका कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में उनके जैसा शानदार फोटोग्राफर नहीं देखा है।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक कैलेंडर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। आलिया भट्ट ने बताया है कि रणबीर कपूर एक बेहद शानदार फोटोग्राफर हैं और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में उनके जैसा शानदार फोटोग्राफर नहीं देखा है।

आलिया भट्ट ने कहा, ‘छुपा रुस्तम बहुत अच्छे फोटोग्राफर यहां हैं.. इंस्टाग्राम पर हैं नहीं ये, लेकिन मेरी जिंदगी में रणबीर जैसा कोई भी अच्छी फोटोग्राफर नहीं हैं।वहीं रणबीर कपूर ने कहा कि एक वक्त था जब उनका ‘मीडिया और पैपराजी के साथ छत्तीस का आंकड़ा था।

उस टाइम कुछ अक्ल नहीं थी। लगता था कि ये लोग मेरे दुश्मन है, और मैं जो कुछ कर रहा हूं यह लोग मुझे एक्सपोज कर रहे हैं, लेकिन जैसे अभी मैं बड़ा हुआ हूं उम्र हुई है तो समझ में आया है कि जैसे मेरा काम है एक्टिंग वैसे आपका काम है फोटो लेना है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें