Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vigilance ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते पत्रकार को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

January 19, 2023

Vigilance ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते पत्रकार को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

पटियाला: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान रोज़ाना स्पोक्समैन अख़बार के पत्रकार गगनदीप सिंह पनैच को आज पटियाला में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी प्रेस रिपोर्टर को गांव छडबड़ स्थित प्रशिक्षण केंद्र, बनूड़ में तैनात सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस दफ्तर पटियाला में दर्ज करायी है। शकायत्कर्ता ने आरोप लगाया है कि विजीलैंस दफ्तर पटियाला में दर्ज शिकायत को निपटाने के एवज में उक्त पत्रकार उनसे 50000 रुपये की मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर आरोपी पत्रकार ने पहले भी उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पत्रकार को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 50000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया । इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला रेंज थाने में आरोपी गगनदीप सिंह पनिच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो के संज्ञान में आया है कि उक्त पत्रकार ने पंजाब पुलिस और पंजाब विधान सभा की भर्ती में मदद करने और उन्हें नौकरी दिलाने के लिए कुछ निजी व्यक्तियों से धोखे से पैसे एकत्र किए हैं। इस मामले में ब्यूरो की ओर से आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें