Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे चढ़कर 81.15 प्रति डॉलर पर

January 20, 2023

शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे चढ़कर 81.15 प्रति डॉलर पर

मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 81.15 के भाव पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि एनडीएफ बाजार में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूती मिली है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.24 के भाव पर पहुंचा। जल्द ही इसने अपनी बढ़त को मजबूत किया और 81.15 के भाव पर पहुंच गया। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में 21 पैसे की मजबूती दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को रुपया 81.36 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत चढक़र 102.15 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 86.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में लिवाली की है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने बृहस्पतिवार को 399.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की है।

ये भी पढ़ें: सरकार का सख्त फैसलाः सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना अनिवार्य, ‘कर्तव्य’ ऐप से लगेगी हाजिरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें