Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu-Kashmir: अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना

January 20, 2023

Jammu-Kashmir: अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.1, पहलगाम में माइनस 2.9 और गुलमर्ग में माइनस 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल माइनस 13.8 और लेह माइनस 14.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान है। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.7, कटरा में 7.2, बटोटे में माइनस 1.2, बनिहाल में 0.2 और भद्रवाह में 1.6 डिग्री सेल्यिस रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें