Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश सरकार लोगों को स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री कटारूचक

January 20, 2023

प्रदेश सरकार लोगों को स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री कटारूचक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस हेतु यह अति आवश्यक हो जाता है कि विभागीय अधिकारी फील्ड में जाकर विभाग की कार्यप्रणाली का जायजा लें ताकि किसी भी प्रकार की कमी को दूर कर विभाग को सुचारू रूप से चलाने में सहायता की जा सके। यह विचार राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारुचक ने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किए।

इस अवसर पर उन्होंने सभी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों को भी अपने कार्यालयों में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया ताकि हरित क्षेत्र को बढ़ाया जा सके और विभाग के कार्यालयों की सूरत भी सुधारी जा सके।

इस अवसर पर मंत्री ने आटा-दाल कार्डों के सत्यापन में तेजी लाने पर भी जोर दिया ताकि पात्र हितग्राही इस योजना के लाभ से वंचित न रहें। कटारूचक ने अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर कटारूचक को बताया गया कि विभाग के डीएफएससी लुधियाना (पूर्व) और डीएफएससी लुधियाना (पश्चिम) विंग को 27 जनवरी तक अलग-अलग करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि काम बिना किसी रूकावट के सुचारू रूप से चल सके। इसके साथ ही डीएफएससी को महीने में कम से कम एक बार एफआरके संयंत्रों का दौरा करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर मंत्री को गेहूं का स्टॉक और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें