Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan की एक और चौकी पर आतंकवाद का हमला, 2 पुलिसकर्मी हुए शहीद

January 20, 2023

Pakistan की एक और चौकी पर आतंकवाद का हमला, 2 पुलिसकर्मी हुए शहीद

पेशावरः तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर कबायली जिले में पाकिस्तान-अफगानिस्तान राजमार्ग पर एक सुरक्षा जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। खैबर जिले के पुलिस अधिकारी मोहम्मद इमरान के अनुसार, टीटीपी आतंकवादियों ने तख्ता बेग जांच चौकी को भारी हथियारों और हथगोलों से निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आत्मघाती हमलावर जांच चौकी के अंदर मारा गया। यह हमलावर पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाते हुए चौकी के अंदर घुस गया था।

इमरान के मुताबिक, दोनों तरफ से लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी जारी रही। उन्होंने बताया कि हमले में दो पुलिस अधिकारी यूनुस अफरीदी और मंजूर अफरीदी की मौत हो गई, जबकि एक कांस्टेबल की गंभीर रूप से घायल हो गया। इमरान के अनुसार, टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासनी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें