Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में भारी बर्फबारी के कारण ये 3 National Highway समेत 275 सड़कें हुई बंद

January 20, 2023

Himachal में भारी बर्फबारी के कारण ये 3 National Highway समेत 275 सड़कें हुई बंद

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से प्रदेश भर में शीतलहर है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बर्फबारी के कारण 3 राष्ट्रीय राजमार्गाें समेत 275 सड़कें अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 177 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में पांच, किन्नौर में नौ, कांगड़ा में दो, कुल्लू में तीन, मंडी में 13 और शिमला में 64 सड़कें अवरुद्ध हैं। प्रदेश भर में 330 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है। मंडी जिले में 147, लाहौल-स्पीति जिले में 106, चंबा जिले में 3, किन्नौर जिले में 28, कुल्लू जिले में 22, शिमला जिले के डोडरा क्वार सब डिवीजन में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। वहीं एक जलापूर्ति योजना भी प्रभावित है। तीन जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।

कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम फिर से मेहरबान हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू के पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी हुई है। लाहौल की पूरी घाटी बर्फबारी की जद में आ गई है। शिमला के जाखू, कुफरी सहित ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसके कारण खिड़की के पास ठियोग-चौपाल सड़क, खड़ापत्थर के पास ठियोग-रोहड़ू सड़क, नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर सड़क अवरुद्ध है। कुफरी-गालू-फागू के पास शिमला-ठियोग सड़क पर फिसलन है। सड़कों को साफ करने का काम चल रहा है।

अटल टनल के साउथ पोर्टल में 30 सेंमी ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीन मनाली पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं टनल के नॉर्थ पोर्टल में 15 सेंमी, कोकसर में 20 सेंमी, रोहतांग दर्रा में 40 सेंमी, कुंजम में 54 सेंमी, बारालाचा में 45 सेंमी, घेपन पीक में 50 सेंमी, जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला में 20-20 सेंमी बर्फबारी हुई है। केलांग-मनाली, केलांग-उदयपुर और केलांग-दारचा सहित करीब 150 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें