Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस ने मनोरंजन कैम्पेन चला रखा है, भारत जोड़ों यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला: गृहमंत्री अनिल विज

January 21, 2023

कांग्रेस ने मनोरंजन कैम्पेन चला रखा है, भारत जोड़ों यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला: गृहमंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला सेंट्रल जेल में महिला बंदी में पहुंच महिला बंदी के पैर में गोली लगने के मामले में स्वयं क्राइम सीन को रि-क्रिएट किया। श्री विज ने जांच टीम को भी क्राइम सीन को रि-क्रिएट करने और जेल में भी जांच के निर्देश दिए। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “यह केस चुनौतिपूर्ण है, मगर हमारी पुलिस इसे हल करने में लगी हुई है”।

शुक्रवार दोपहर गृह मंत्री अनिल विज अम्बाला सेंट्रल में पहुंचे जहां गत दिनों महिला बंदी के पैर में गोली लग गई थी। इस मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने जेल अधीक्षक संजीव पात्र और अम्बाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, ब्लैस्टिक एक्सपर्ट एवं अन्य टीमों के साथ क्राइम सीन का निरीक्षण किया। मंत्री विज ने स्वयं क्राइम सीन को रि-क्रिएट किया और जाना कि गोली किस दिशा से आई और कैसे महिला बंदी के पैर पर लगी। महिला बंदी को लगी गोली किस दिशा से आई मंत्री विज ने एक्सपर्ट के साथ यह भी जानने का प्रयास किया। उन्होंने इस मामले में पुलिस को बारिकी से जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी टीमों को क्राइम सिन को पुन: रि-क्रिएट करने और जेल में भी सघन जांच करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें