Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

DSP विजिलेंस सोलन ने नालागढ़ के पटवारी को 6 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ़्तार

January 21, 2023

DSP विजिलेंस सोलन ने नालागढ़ के पटवारी को 6 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ़्तार

डीएसपी विजिलेंस सोलन ने नालागढ़ की ग्राम पंचायत किरपालपुर में तैनात पटवारी चमन लाल को 6 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया। यह कार्रवाई डीएसपी विजिलेंस योगेश कुमार की अगुवाई टीम ने की। पटवारी द्वारा इंतकालके बाद मुख्तयार नामा के नाम पर 6 हज़ार की डिमांड की गई थी। DSP विजिलेंस योगेश कुमार ने बताया कि पटवारी को 6 हजार रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ़्तार कर लिया गया है।

विजिलेंस की एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पटवारी चमन लाल जो कृपालपुर पटवार सर्कल में पोस्टेड है वह लैंड म्यूटेशन के लिए complatist से 6000 की मांग कर रहा था आज विजिलेंस टीम ने दबिश कर कर उसको उसके ऑफिस से ₹6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जुम आरा का कहना है कि अभी इन्वेस्टिगेशन चली हुई है और चमन लाल जिन को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया उनको 24 घंटे में कोर्ट मैं आना होगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें