Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत: घर में लगी भीषण आग, पीड़ित परिवार ने कहा-कमेटी के लाखों रुपए भी जल कर हुए राख

January 21, 2023

सोनीपत: घर में लगी भीषण आग, पीड़ित परिवार ने कहा-कमेटी के लाखों रुपए भी जल कर हुए राख

सोनीपत के सेक्टर 15 में स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक घर में आग लग गई। जहां आग लगने से किराएदार के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं आग लगने पर किराएदार महिला और काम करने वाली महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि घर में महिलाओं की कमेटी से संबंधित लाखों रुपए भी रखे हुए थे जोकि जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित परिवार के लिए यह एक बड़ा नुकसान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें