Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Round Face वाली महिलाएं इस तरह करें Makeup, मिलेगी आकर्षक लुक

January 21, 2023

Round Face वाली महिलाएं इस तरह करें Makeup, मिलेगी आकर्षक लुक

फेस की शेप के अनुसार अगर आप मेकअप करेंगी तो आपको ज्यादा अच्छा रिजल्ट मिलेगा। मेकअप करना तो हर लड़की को बेहद पसंद होता है लेकिन कई लड़कियों की शिकायत होती है के वे मेकअप के बाद भी खूबसूरत नहीं दिखती ऐसे में आज हम आपको बताएंगे के अगर आपका फेस शेप राउंड है तो आप किस तरह मेकअप करें जिससे आप बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आएं।

चहरे को समझना: आपके चहरे का आकार गोल है या नहीं, इसको भी समझना होता है ताकि मेकअप करने का तरीका समझा जा सके। इस गोल चहरे की कुछ ख़ासियतें होती हैं जैसे-गोल चिन, भरे हुए गाल और चबी लुक। हिरोइन सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा ऐसा ही है। इस चहरे को बेहतर लुक के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

आंखों का मेकअप: गोल चेहरा है तो आंखों का अच्छा मेकअप करके चहरे पर और निखार लाया जा सकता है। राउंड फेस वाली लड़कियों को गाढ़े शेड चुनने चाहिए, जैसे ब्राउन, ब्लैक, डीप ब्लू और बैंगनी। आईब्रो को आकार दें और इसको फिल भी करें। इस चहरे पर एंगल्ड आईब्रो अच्छी लगती हैं। इससे चहरे थोड़ा लंबा लगता है।

ब्रोंज: राउंड फेस पर ब्रोंजर कमाल करता है। इससे चेहरा थोड़ा पतला लुक देता है। इसको गाल के बीचोंबीच और जबड़े के आस-पास लगाएं। ऐसा पाउडर ब्रश के साथ करें, इससे चहरे को डिफ़ाइंड लुक मिलेगा और चहरे को सॉफ्टर लुक मिलेगा।

कॉन्ट्यूरिंग: अपनी चीकबोन्स को महसूस कीजिए। आपको यहीं से कॉन्ट्यूरिंग की शुरुआत करनी है। जितना ऊंचाई तक आप शेड अप्लाई करेंगी, उतना ही आपके चीकबोन्स शार्प लगेंगे। आप फाउंडेशन का डार्क शेड ले सकते हैं। इससे चहरे पर थोड़ा स्लिमर लुक आएगा।

ब्लश ऑन: ज़्यादातर गोल चहरे वाली लड़कियां ब्लश ऑन का इस्तेमाल करने से बचते हैं। उनको लगता है, ऐसा करने से उनका चेहरा और फूला हुआ लगेगा। जबकि ऐसा नहीं होता है। ये पूरी तरह से कॉस्मेटिक एप्लीकेशन पर निर्भर करता है। इसके लिए आपको ब्लश ऑन के वार्मर और मेट कलर्स चुनने होंगे। ब्लश ऑन को चीकबोन्स के नीचे लगाएं। इससे चहरे की गोलाई थोड़ी कम लगेगी।

लिपस्टिक: राउंड चहरे के लिए लिपस्टिक के कुछ खास शेड चुनने होते हैं। ये शेड ऐसे होने चाहिए कि आपके चहरे की गोलाई से लोगों का ध्यान हटे। आपको बेरी या डीप रेड का चुनाव करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें