Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर आया बाहर

January 21, 2023

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर आया बाहर

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से शनिवार को रिहा किया गया। रोहतक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राम रहीम को दोपहर में जेल से रिहा किया गया। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा।

डेरा प्रमुख अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के जुर्म में 20 साल जेल की सज़ा काट रहा है। उसे तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी। रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने शुक्रवार को बताया था, पैरोल 40 दिनों के लिए प्रदान की गई है। यह नियमानुसार है।’’ डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था।

सूत्रों ने बताया कि अपनी पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है। अक्टूबर-नवंबर में अपनी पिछली पैरोल अवधि के दौरान, 55 वर्षीय सिरसा डेरा प्रमुख ने बरनावा आश्रम में “सत्संग” के कई ऑनलाइन सत्र आयोजित किए थे। इनमें से कुछ सत्रों में हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भाग लिया था। अक्टूबर की पैरोल से पहले डेरा प्रमुख जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके अलावा, उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से बमुश्किल दो सप्ताह पहले सात फरवरी 2022 से तीन सप्ताह की फरलो दी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें