Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाणक्य नीति की इन कुछ बातों को अपने जीवन में करें शामिल, कभी नहीं होगा नुकसान

January 21, 2023

चाणक्य नीति की इन कुछ बातों को अपने जीवन में करें शामिल, कभी नहीं होगा नुकसान

महान विद्वान चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण के लिए कई नीतियां बताई हैं जिन्हें बहुत से लोगों द्वारा द्वारा अपने जीवन में अपनाया भी जाता है। इस नीतियों का पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन में अवश्य सफल होता है और जीवन में आई किसी भी मुश्किल स्तिथि से बहार आ सकता है। चाणक्य निति में कुछ ऐसे नियम और बाते बताई गयी है जिन्हें अपने जीवन में उतारने से आपको जीवन में बहुत लाभ मिलेगा। चाणक्य निति में यह भी बताया गया है के जीवन में कुछ बातें ऐसी होती है जिन्हें हमे जीवन में कभी भी किसी के साथ भी साझा नहीं करना चाहिए। तो जानते है चाणक्य नई के अनुसार कौनसी है वह कुछ बातें:

धन की बातें
चाणक्य ने नीतिशास्त्र में बताया है कि धन से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए. धनी व्यक्ति को प्रभावशाली समझा जाता है, ऐसे में धन की कमी होने से लोग उस व्यक्ति का सम्मान करना बंद कर देते हैं. ऐसे व्यक्ति की कोई मदद नहीं करता, बल्कि दूसरों के सामने उसका मजाक बनाया जाता है.

दुख और निजी राज की बातें
चाणक्य के अनुसार, जब भी किसी व्यक्ति को कोई दुख हो तो उसे अपने मन में रखना चाहिए. अपने दुःख के राज किसी और व्यक्ति को बताने पर हम उपहास के पात्र बन सकते हैं. जिससे हम अपना दुख साझा करते हैं, तो उसके साथ भविष्य में कभी अनबन होने पर वह हमारे दुःख और राज का भेद खोल देता है.

जीवनसाथी से संबंधित बातें
नीतिशास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के चरित्र और उसके स्वभाव से जुड़ी हुई बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए. जो व्यक्ति अपने जीवनसाथी का सम्मान नहीं करता, समाज में उसकी कोई प्रतिष्ठा नहीं होती. ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन सुखी नहीं रहता.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें