Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूसी विशेषज्ञ: चीन वैश्विक आर्थिक विकास का इंजन बना रहेगा

January 22, 2023

रूसी विशेषज्ञ: चीन वैश्विक आर्थिक विकास का इंजन बना रहेगा

कई रूसी विशेषज्ञों ने शिनहुआ समाचार एजेंसी को दिये साक्षात्कार में कहा कि 2022 में चीन की अर्थव्यवस्था दबाव के बावजूद विकसित होती रही है और भविष्य में चीन वैश्विक आर्थिक विकास का इंजन बना रहेगा। रूसी उच्च आर्थिक विश्वविद्यालय के यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापक अनुसंधान केंद्र के निदेशक वासिली काशिन ने कहा कि महामारी और अवरुद्ध औद्योगिक व आपूर्ति श्रृंखलाओं जैसे प्रतिकूल कारकों के प्रभाव में पिछले साल चीन की जीडीपी वृद्धि अपेक्षा से बेहतर है। 

काशिन ने कहा कि चीन द्वारा महामारी की रोकथाम और नियंत्रण कदमों का अनुकूलन और समायोजन करने और अनुकूल आर्थिक कदमों को उठाने के साथ-साथ 2023 में चीनी अर्थव्यवस्था की लगातार वृद्धि हो जाएगी। उनका मानना ​​है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन का महत्व बढ़ेगा और वैश्विक आर्थिक विकास का इंजन बना रहेगा। रूसी उच्च आर्थिक विश्वविद्यालय के ओरिएंटल इंस्टीट्यूट के प्रमुख आंद्रेई कर्नेयेव ने भी 2023 में चीन की आर्थिक संभावनाओं पर विश्वास जताया कि चीन के पास पूर्ण बुनियादी ढांचा, ठोस औद्योगिक आधार और समृद्ध आर्थिक विकास के अनुभव हैं। और चीनी सरकार के पास भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त विविध “टूलबॉक्स” हैं।

कार्नेयेव ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए चीन के मजबूत आर्थिक विकास से विश्व अर्थव्यवस्था की बहाली में विश्वास और शक्ति लगायी जाएगी। रूस-चीन आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की संभावना के बारे में, रूसी विशेषज्ञों ने कहा कि 2022 में रूस और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा नयी ऊंचाई पर पहुंच जाएगी, और दोनों देशों के बीच उद्योग, कृषि, पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति आदि क्षेत्रों में सहयोग की बड़ी निहित शक्ति है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें