Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan में अपार्टमेंट में आग लगी, चार लोगों की मौत

January 22, 2023

Japan में अपार्टमेंट में आग लगी, चार लोगों की मौत

जापान के पश्चिमी शहर कोबे में एक अपार्टमेंट में रविवार तड़के आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य के मरने की आशंका है। क्योडो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अग्निशमन विभाग को स्थानीय समयानुसार 01:35 बजे कोबे के ह्योगो वार्ड में अपार्टमेंट की पहली मंजिल आग लगने की सूचना मिली।

रिपोर्ट में पुलिस और अन्य स्रोतों के हवाले से बताया गया कि घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य अचेत पाये गये जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 300 वर्ग मीटर की इमारत की पहली और दूसरी मंजिल का कुल 60 वर्ग मीटर हिस्सा जल गया। अग्निशमन दलों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें