Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Akshay Kumar और Tiger Shroff ने शुरू की ‘Bade Miyan Chote Miyan’ की शूटिग, एक्टर ने शेयर की तस्वीर

January 22, 2023

Akshay Kumar और Tiger Shroff ने शुरू की ‘Bade Miyan Chote Miyan’ की शूटिग, एक्टर ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ ने अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग शुरू कर दी है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका है।फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका है।इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह टाइगर श्रॉफ के साथ मस्ती के साथ एक्शन स्टाइल में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, जैकी भगनानी और अली अब्बास जफर नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है और उस पर मुहूर्त लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘बड़े मियां छोटे मियां को शुरू करने के लिए मैं सबसे ज्यादा उत्साहित हूं। मेरे छोटे टाइगर श्रॉफ ने मेरे जोश को और बढ़ा दिया है। छोटे तुम्हे शूटिंग के दौरान याद रखना चाहिए कि जिस साल तुम पैदा हुए थे उस साल मैंने अपना करियर शुरू किया था।’ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां क्रिसमस 2023 के अवसर पर पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें