Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

China के वैज्ञानिकों ने किया दावा, देश की 80 प्रतिशत आबादी Covid-19 से संक्रमित

January 22, 2023

China के वैज्ञानिकों ने किया दावा, देश की 80 प्रतिशत आबादी Covid-19 से संक्रमित

बीजिंगः चीन इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है। एक प्रमुख सरकारी वैज्ञानिक ने दावा किया है कि चीन में 10 में से आठ लोग अब कोविड-19 से संक्रमित हैं। सीएनएन ने बताया कि चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुख्य महामारी वैज्ञानिक वू जुन्यो ने कहा कि 1.4 बिलियन लोगों के देश में कोरोना महामारी की लहर पहले ही लगभग 80 प्रतिशत लोगों को संक्रमित कर चुकी है। चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों की अवधि के आसपास होने वाली यात्रा भीड़ की चिंताओं के बीच उन्होंने दावा किया था इस कारण वायरस ग्रामीण इलाकों में फैल सकता है और संक्रमण की दूसरी लहर पैदा कर सकता है।

महामारी वैज्ञानिक वू जुन्यो ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि इस परिदृश्य की संभावना नहीं है क्योंकि ज्यादतर लोग कोरोना की चेपट में आ चुके हैं। वू ने कहा कि आने वाले दो से तीन महीनों में बड़े पैमाने पर कोविड-19 में दोबारा उछाल आने या देश भर में संक्रमण की दूसरी लहर की संभावना बहुत कम है। चीनी राज्य प्रसारक सीसीटीवी ने रविवार को बताया कि चंद्र नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 26 मिलियन से अधिक यात्राएं की गईं। यह कोविड-19 महामारी से पहले 2019 में उसी दिन यात्रियों की संख्या का केवल आधा है, लेकिन 2022 की तुलना में 50.8 प्रतिशत अधिक है।

लूनर न्यू ईयर की शुरुआत से एक दिन पहले हॉलिडे रीयूनियन के लिए 4.1 मिलियन से अधिक लोगों ने ट्रेन से और 756,000 लोगों ने हवाई यात्रा की हैं। देश की सड़क परिवहन सिस्टम ने उसी दिन 20 मिलियन से अधिक यात्री यात्राएं दर्ज कीं, जो 2022 की संख्या की तुलना में 55.1 प्रतिशत अधिक है। शुक्रवार तक चीन में विभिन्न माध्यमों से फेस्टिवल यात्रा के पहले 15 दिनों में 560 मिलियन से अधिक लोगों ने यात्रा की, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 47.9 प्रतिशत अधिक है।

इससे पहले पेकिंग विश्वविद्यालय में नेशनल स्कूल ऑफ डेवलपमेंट के शोध ने सुझाव दिया था कि 900 मिलियन से अधिक लोग या चीनी आबादी का 64 प्रतिशत, 11 जनवरी तक कोविड -19 से संक्रमित होने की “संभावना” थी। शोध के अनुसार, दिसंबर के अंत तक देश में हर जगह संक्रमण चरम पर था। अधिकारियों के मुताबिक, अस्पतालों में क्रिटिकल केयर की जरूरत वाले कोविड मरीजों की संख्या भी चरम पर है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चीन द्वारा अपनी “शून्य-कोविड” नीतियों को अचानक समाप्त करने के बाद 8 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच चीनी अस्पतालों में लगभग 60,000 लोगों की मृत्यु हो गई। देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के एक आंतरिक अनुमान के अनुसार, बीते साल दिसंबर के पहले 20 दिनों में चीन में लगभग 250 मिलियन लोग कोविड की चपेट में आ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें