Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Joe Biden के घर पर FBI का छापा, 13 घंटे तक चला Search Operation, खुफिया दस्तावेज किए बरामद

January 23, 2023

Joe Biden के घर पर FBI का छापा, 13 घंटे तक चला Search Operation, खुफिया दस्तावेज किए बरामद

वाशिंगटनः अमेरिकी न्याय विभाग ने डेलावेयर में राष्ट्रपति जो बाइडेन के आवास की तलाशी ली और खुफिया दस्तावेज के तौर पर चिह्न्ति 6 दस्तावेज बरामद किए। विभाग ने बाइडेन के कुछ हस्तलिखित नोट भी अपने कब्जे में लिए। राष्ट्रपति के वकील बॉब बाउर ने यह जानकारी दी हैं। बाउर ने बताया कि न्याय विभाग ने शुक्रवार को जाे बाइडेन के विलमिंग्टन स्थित आवास की तलाशी ली हैं। उन्होंने बताया कि यह तलाशी करीब 13 घंटे तक चली।

बाउर ने एक बयान में कहा कि न्याय विभाग ने ‘‘अपनी जांच के दायरे में मानी जा सकने वाली सामग्री को कब्जे में ले लिया, जिनमें खुफिया दस्तावेज के तौर पर चिह्न्ति दस्तावेज और अन्य सामग्री शामिल हैं। इनमें से कुछ सामग्री राष्ट्रपति (बाइडेन) की सीनेट सदस्य और उपराष्ट्रपति के तौर पर सेवाओं के समय की हैं।’’ बयान के मुताबिक, अभियोजकों ने ‘‘उपराष्ट्रपति के तौर पर बाइडन के कार्यकाल के दौरान उनके व्यक्तिगत रूप से हस्तलिखित नोट भी आगे की समीक्षा के लिए अपने कब्जे में ले लिए हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें