Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

America के Nightclub में हुई गोलीबारी, 12 लोग घायल

January 23, 2023

America के Nightclub में हुई गोलीबारी, 12 लोग घायल

वाशिंगटनः अमेरिकी राज्य लुसियाना की राजधानी बैटन रूज के एक नाइट क्लब में 12 लोगों को गोली मार दी गई। एक समाचार एजेंसी ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घायलों में से 3 की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार शाम पुलिस प्रवक्ता ल जीन मैकनीली जूनियर ने कहा कि अन्य घायलों की हालत स्थिर है। मैकनीली ने कहा कि गोलीबारी देर रात करीब 1.30 बजे डायर बार और लाउंज में हुई।

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, और गोली मारने का मकसद का भी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना शनिवार की रात स्टार बॉलरूम डांस स्टूडियो में हुई, जहां हजारों लोग चंद्र नव वर्ष की खुशियां मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें