Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखने के लिए खाएं पालक-मूली की सब्जी

January 23, 2023

स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखने के लिए खाएं पालक-मूली की सब्जी

सामग्री
पत्ते वाली मूली – 2-3
पालक – 1 गड्डी
लहसुन – 6-7 कलियां
हरी मिर्च – 2-3
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
हल्दी – 1/4 टीस्पून
जीरा – 1/2 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
तेल – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार

बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप मूली के पत्ते तोड़ लें इसके बाद पालक के पत्तों को तोड़कर साफ कर लें।
2. पालक को साफ पानी से धोकर बारीक-बारीक काट लें। इतने में मूली के पत्तों को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. 5-6 लहसुन की कलियां लेकर उन्हें छीन लें और हरी मिर्च को भी काट लें।
4. एक बर्तन में पानी डालें और उसमें मूली के पत्ते डालकर उबाल लें।
5. अब एक कढ़ाई में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हींग, कटा हुआ लहसुन डालकर कुछ सैकेंड के लिए भूनें।
6. फिर हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर भूनें।
7. इसके बाद मसालों में थोड़ा पानी डालें और नमक मिलाएं।
8. जैसे पानी में उबाल आना शुरु हो जाए तो इसमें लहसुन कूटकर और मूली के पत्ते डाल दें।
9. 2-3 मिनट तक सब्जी को पकाएं और उसमें कटी हुई पालक डाल दें।
10. पालक और मूली के पत्ते जब अच्छे से नरम हो जाए तो ऊपर से मूली के टुकड़े डाल दें।
11. फिर कढ़ाई को ढककर सब्जी को 4-5 मिनट के लिए पकाएं।
12. सब्जी को बीच-बीच में करछी से हिलाते रहें।
13. तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
14. आपकी स्वादिष्ट और टेस्टी पालक मूली की सब्जी तैयार है।
15. रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें