Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में ओवरडोज से हुई युवक की मौत, घर वालों के पास अंतिम संस्कार तक के नहीं हैं पैसे

January 24, 2023

अमृतसर में ओवरडोज से हुई युवक की मौत, घर वालों के पास अंतिम संस्कार तक के नहीं हैं पैसे

अमृतसर के गांव चाटीविंड के एक युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। परिवार की आर्थिक हालत इतनी दयनीय है कि मृतक की मां के पास बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पैसे तक नहीं थे। गांव के लोगों ने पैसे इकट्ठे किए और महिला को दिए ताकि उसके बेटे का अंतिम संस्कार किया जा सके।

जानकारी के मुताबिक महिला राजबीर कौर लोगों के घरों में काम करके अपना पेट भरती थी। इससे पहले भी राजबीर कौर के दो बेटों की नशे से ही मौत हो चुकी है। पहले से ही एक बेटे की बच्चों को वह पाल रही है। अब उसके तीसरे पुत्र बिट्टू की भी नशे से मौत हो गई है। बिट्टू के भी दो बच्चे है और उसकी पत्नी गर्भवती है। महिला ने बताया कि उसका बेटा काफी समय से नशे का सेवन कर रहा है। उसने अस्पताल से अपने बेटे का इलाज भी करवाया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। बेटा अस्पताल से दवा भी ले रहा है। दो दिन पहले उसके बेटे की हालत खराब हो गई और अब बिट्टू इस दुनिया को अलविदा कह गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें