Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : CM मान का मिशन इन्वेस्टमेंट, Bombay Stock Exchange में बजाई Bell

January 24, 2023

BREAKING : CM मान का मिशन इन्वेस्टमेंट, Bombay Stock Exchange में बजाई Bell

सीएम मान का मिशन निवेश है। मुख्यमंत्री बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पहुंचे मुंबई से सीएम मान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना में टाटा स्टील आ रही है। बड़े कारोबारी पंजाब में निवेश के लिए आ रहे हैं। हम पूरे देश में कारोबारियों को सस्ती बिजली दे रहे हैं। हम उद्योगपतियों को 5 रुपए प्रति यूनिट बिजली दे रहे हैं।

बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों का हार्दिक स्वागत किया और उनको औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में निवेश करने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने अपने मुंबई दौरे के दौरान गोदरेज़, हिंदुस्तान यूनीलिवर, मफ़तलाल ग्रुप, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जिन्दल स्टीलज़ और अन्य उद्योगपतियों के साथ विस्तृत बातचीत की। उन्होंने पंजाब को इन औद्योगिक इकाईयों के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान बताते हुए उनको राज्य में निवेश करने के लिए कहा। भगवंत मान ने उनको यह भी बताया कि राज्य सरकार निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक शान्ति और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के सुमेल वाली राज्य सरकार की नीतियाँ राज्य में औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करती हैं। भगवंत मान ने कहा कि पहले सिंगल विंडो सेवा सिर्फ़ धोखा और छलावा था और इसका कोई सार्थक मनोरथ नहीं था जिसने न सिर्फ़ संभावित निवेशकों का मनोबल तोड़ा बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास में भी रुकावट डाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उनकी सरकार ने यह यकीनी बनाया है कि सिंगल विंडो सिस्टम राज्य में निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए सही मायनों में सुविधा के तौर पर काम करे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें