Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व विश्वविद्यालय शीतकालीन खेलों का समापन

January 24, 2023

विश्व विश्वविद्यालय शीतकालीन खेलों का समापन

चीनी विश्वविद्यालय खेल संघ के अनुसार, 22 जनवरी की शाम को 31वें विश्व विश्वविद्यालय शीतकालीन खेल अमेरिका के लेक प्लेसिड में संपन्न हुआ। पिछले 10 दिनों में, 46 देशों और क्षेत्रों के 1,400 से अधिक छात्र एथलीटों ने 12 प्रमुख इवेंटों और 85 छोटी इवेंटों में भाग लिया। अंत में, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने 21 स्वर्ण, 17 रजत और 10 कांस्य पदक जीत कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। चीनी विश्वविद्यालयों के खेल प्रतिनिधिमंडल ने शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, महिला कर्लिंग और स्नोबोर्डिंग की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 24 एथलीटों को भेजा। वे 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में 17वें स्थान पर रहे।

चीनी विश्वविद्यालयों के खेल प्रतिनिधिमंडल के नेता चांग आईलोंग ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय व्यापक खेल के रूप में विश्व विश्वविद्यालय शीतकालीन खेल न केवल खेल है, बल्कि दुनिया भर के विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए संवाद करने और आपसी सीखने का एक मंच भी है। इस मंच पर चीनी एथलीटों ने शीर्ष अंतरराष्ट्रीय एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा की, और बहुत ही शानदार खेल पूरा किया, जो अपने आप में एक तरह की सफलता है।

चांग ओईलोंग ने कहा कि भविष्य में, चीनी विश्वविद्यालय खेल संघ विश्वविद्यालय के छात्रों के बर्फ खेल के विकास और लोकप्रियता को महत्व देगा, प्रतियोगिताओं के माध्यम से और अधिक छात्रों को बर्फ खेल में भाग लेने के लिए आकर्षित करेगा, खेल के स्तर को उन्नत करेगा, और चीन के छात्रों के खेलों के विकास में अधिक से अधिक योगदान देगा। अगला विश्व विश्वविद्यालय शीतकालीन खेल 13 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 तक इटली के ट्यूरिन में आयोजित किया जाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें