Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी हैकरों ने South Korea के इन 12 शैक्षणिक संस्थानों पर किया हमला

January 25, 2023

चीनी हैकरों ने South Korea के इन 12 शैक्षणिक संस्थानों पर किया हमला

सोलः दक्षिण कोरिया की इंटरनेट सुरक्षा निगरानी संस्था ने बुधवार को कहा कि एक चीनी हैकिंग समूह ने दक्षिण कोरिया के 12 शैक्षणिक संस्थानों पर साइबर हमला किया है। कोरिया इंटरनेट और सुरक्षा एजेंसी (केआईएसए) ने कहा कि हैकरों ने रविवार को 12 संस्थानों की वेबसाइटों को हैक कर लिया, जिसमें जेजू विश्वविद्यालय और कोरिया राष्ट्रीय शिक्षा विश्वविद्यालय के कुछ विभाग शामिल थे। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोरिया रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर कंस्ट्रक्शन पॉलिसी सहित 12 वेबसाइटों में से अधिकांश अभी भी एक्सेस के लिए अनुपलब्ध थीं। केआईएसए ने कहा कि चीनी हैकिंग समूह ने केआईएसए सहित कई दक्षिण कोरियाई एजेंसियों के खिलाफ साइबर हमले की चेतावनी दी थी।

उन्होंने कहा कि लेकिन इससे इंटरनेट वॉचडॉग की साइट प्रभावित नहीं हुई। साइबर सुरक्षा टीम के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले चीनी हैकिंग समूह ने दावा किया कि उसने शनिवार से मंगलवार तक चलने वाले चंद्र नववर्ष की छुट्टी के आसपास 70 दक्षिण कोरियाई शैक्षणिक संस्थानों के कंप्यूटर नेटवर्क से छेड़छाड़ की थी। समूह ने यह भी चेतावनी दी कि वह दक्षिण कोरिया की सरकार और सार्वजनिक संस्थानों से चोरी किए गए 54 गीगाबाइट डेटा का खुलासा करेगा।

विज्ञान और आईसीटी मंत्रालय ने सरकारी एजेंसियों और व्यक्तियों को हैकिंग के बढ़ते खतरों के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा है।विज्ञान मंत्री ली जोंग-हो ने संभावित साइबर हमले के खिलाफ सुरक्षा स्थिति की जांच करने के लिए मंगलवार को कोरिया इंटरनेट सुरक्षा केंद्र का दौरा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें