Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रंजिश के चलते एक कार चालक ने तीन लोगों को कुचला, हत्या का मामला दर्ज

January 26, 2023

रंजिश के चलते एक कार चालक ने तीन लोगों को कुचला, हत्या का मामला दर्ज

लुधियाना: खन्ना में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस घटना को रामगढ़ गांव में अंजाम दिया गया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि उपकरण दीप सिंह अपने पिता सुखविंदर सिंह और चाचा सुरजीत सिंह के साथ गांव रामगढ़ जा रहा था, तभी गांव का ही इंद्रजीत सिंह जान से मारने की नीयत से उनपर गाड़ी चढ़ा दी। सुखविंदर सिंह के सिर में ज्यादा चोटें आई हैं और उन्हें आईवीवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चालक इंद्रजीत सिंह के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल आरोपी को अभी तक गिरफ्तारी नहीं किया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें