Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणतंत्र दिवस पर CM Mann को मांग पत्र देने पहुंचे दिव्यांगों को पुलिस ने रोका

January 26, 2023

गणतंत्र दिवस पर CM Mann को मांग पत्र देने पहुंचे दिव्यांगों को पुलिस ने रोका

बठिंडा: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बठिंडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम के दौरान अपनी मांगों को लेकर आए विकलांगों को पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। दिव्यांग यूनियन के नेताओं ने कहा कि उनके द्वारा लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें रोक रही है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने से पहले उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने की बात कही जाती थी लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार 4 फीसदी कोटे की मांग करने की कोशिश कर रहे थे और आज इसी सिलसिले में वह मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र देने बठिंडा के खेल स्टेडियम पहुंचे लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें