Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

China ने Syria की सीमा पार मानवीय सहायता के प्राधिकरण के विस्तार के प्रस्ताव के पूर्ण कार्यान्वयन की अपील की

January 26, 2023

China ने Syria की सीमा पार मानवीय सहायता के प्राधिकरण के विस्तार के प्रस्ताव के पूर्ण कार्यान्वयन की अपील की

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 25 जनवरी को सीरिया के राजनीतिक और मानवीय मुद्दों पर खुला सम्मेलन आयोजित किया। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि ताइ पिंग ने सम्मेलन में भाषण देते हुए सीरिया की सीमा पार मानवीय सहायता के प्राधिकरण के विस्तार पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को पूर्ण रूप से लागू करने का आह्वान किया।

ताइ पिंग ने कहा कि सुरक्षा परिषद ने जनवरी की शुरूआत में सीरिया की सीमा पार मानवीय सहायता के प्राधिकरण के विस्तार पर नंबर 2672 प्रस्ताव को पारित किया। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आह्वान करता है कि अगले छह महीनों में प्रस्ताव को पूरी तरह से लागू करने और कार्यान्वयन प्रभाव में अधिक से अधिक प्रगति प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करें।

ताइ पिंग ने कहा कि एकतरफा प्रतिबंध और इसके परिणामस्वरूप अत्यधिक कार्यान्वयन समस्या सीरिया में मानवीय पहुंच को सुधारने और सीरिया में मानवीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों के विपरीत है। चीन एक बार फिर संबंधित देशों से सीरिया के खिलाफ एकतरफा प्रतिबंधों को तुरंत और पूरी तरह हटाने का आह्वान करता है।

ताइ पिंग ने कहा कि सीरिया में मौजूदा आतंकवाद विरोधी स्थिति अभी भी जटिल है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अंतर्राष्ट्रीय कानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार एकीकृत मानकों को अपनाना चाहिए, सीरिया में सभी आतंकवादी ताकतों पर शून्य-सहिष्णुता के रवैये के साथ हमला करना चाहिए। सीरिया की संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता का प्रभावी ढंग से सम्मान किया जाना चाहिए। सीरिया में विदेशी सेनाओं की अवैध तैनाती और सैन्य अभियान समाप्त होना चाहिए, और विदेशी सैनिकों द्वारा सीरिया में प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट तुरंत बंद होनी चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें